सपकाले हुये निलंबित....भंवर ने संभाला SDM का पदभार।
नेटवर्क छतरपुर। जिला छतरपुर की तहसील की नवागत एसडीएम प्रियांशी भवँर ने आप अपना पदभार संभाल लिया है, पदभार संभालने के दौरान उन्होंने कहा सबसे पहले प्राथमिकता रहेगी लोगों की समस्याओं का निराकरण करना , और भूमाफिया पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
आपको बता दें कि इसके पहले छतरपुर एसडीएम अनिल सपकाले थे जिनका स्वयं के ही ऑफिस पर हमले की साजिश रचने पर निलंबन के बाद अब अपर कलेक्टर प्रियांशी भंवर को यह दायित्व सौंपा गया है।
