//सौरभ दुबे,रुपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शनिवार को शाम के समय बक्सवाहा क्षेत्र के अंतर्गत सिद्ध क्षेत्र पड़ गया में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंग पंचमी महोत्सव का आयोजन श्री श्री श्री किशोर दास जू महाराज की उपस्थिति में किया गया जिस दौरान कार्यक्रम में गुरु भक्तों का तांता लगा रहा।गुरु जी के चरणों का आशीर्वाद लेने आसपास के क्षेत्र से कई भक्त-लोग-जन पहुंचे जहां पर आयोजित रंग पंचमी के अवसर पर फूल होली महोत्सव का भी आनंद लिया।
