स्कूलों के बाद अब...आंगनवाड़ी केंद्रों पर लटक जाएंगे ताले....कोरोना महामारी से बचें.... रहे जागरूक।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। दमोह तरूण राठी ने जानकारी देते हुये बताया कि नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण ने रोकथाम हेतु समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र तथा मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को 31 मार्च 2020 तक के लिये तत्काल प्रभाव से बंद रखे जाने के राज्य शासनने निर्देश दिए हैं।इसके साथ ही वर्तमान में शालाओं का संचालन स्थगित होने के कारण सांझा चूल्हा कार्यक्रम अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में नाश्ता एवं भोजन प्रदाय प्रभावित होने से आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज 03 से 06 वर्ष के बच्चों को भी आंगनवाड़ी के अन्य हितग्राहियों के साथ टेक होम राशन प्रदाय किया जाना सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
बच्चों के वजन एवं उंचाई मापने की कार्यवाही गृह.भेट के दौरान की जाय।इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वच्छता/सतर्कता निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। "आंगन कार्यक्रम"/डे-केयर सेंटर का क्रियान्वयन आगामी आदेश तक स्थगित रहेगा। पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रमों में जन सहभागिता सीमित रखी जाये तथा पखवाड़ा की शेष गतिविधियों का यथावत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये।
