महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित।
//रूपेद्र पाल ,दिनेश कुमार निरंजन//
नेटवर्क टीकमगढ। टीकमगढ़ पैलेस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन सम्मानीय बड़े भैया सौरभ खरे पत्रकार समाजसेवी द्वारा आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हमारे टीकमगढ़ जिले की कलेक्टर महोदया श्रीमती हर्षिका सिंह कलेक्टर टीकमगढ़ रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी गिरी गोस्वामी नगर पालिका अध्यक्ष टीकमगढ़ ने की एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार गंगेले कर्मयोगी नौगांव रहे।।एवं दिनेश कुमार निरंजन समाजसेवी निवासी पलेरा बखतपुरा रहे।।इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं का सम्मान किया गया एवं सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हर्षका सिंह कलेक्टर टीकमगढ़, संतोष कुमार गंगेले कर्म योगी समाज सेवी नौगांव, लक्ष्मी जी गोस्वामी नगर पालिका अध्यक्ष टीकमगढ़, राजेंद्र लोक कवि बिंदुआ जी, दिनेश कुमार निरंजन समाजसेवी निवासी पलेरा बखतपुरात , प्रमोद यादव लमेरा ,एवं भैया राम यादव जी समाजसेवी और भारी संख्या में महिलाएं बच्चियां एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं का सम्मान किया गया, एवं सभी बच्चियों का सम्मान किया गया सफल कार्यक्रम के लिए सौरभ कुमार खरे द्वारा सभी को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं भी दी गई।।
