Translate

रविवार, 8 मार्च 2020

पुष्प एवं गुलाल के साथ खेली जायेगी होली।

पुष्प एवं गुलाल के साथ खेली जायेगी होली।


//राजन असाटी//
जुझार/दमोह।  श्री राधा कृष्ण मंदिर जुझार में 10 मार्च मंगलवार को भगवान बांके बिहारी जी के साथ पुष्प एवं गुलाल होली होगी।
 सुबह 9 बजे से राधे मित्र मंडल द्वारा फागो भजनों के मध्य में उपस्थित श्रद्धालु होली खेलेंगे शाम 7 बजे भगवान बांके बिहारी जी की भव्य महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा श्री राधा कृष्ण मंदिर के सदस्य अनिल असाटी साजन असाटी राजन असाटी शिवम असाटी मयूर असाटी अंशु असाटी वंशु असाटी आदि ने श्री राधा कृष्ण मंदिर  में पहुंचने की अपील की है।