Translate

सोमवार, 9 मार्च 2020

पोषण पखवाड़ा : आहार संबंधी प्रदान की गई जानकारी।

पोषण पखवाड़ा : आहार संबंधी प्रदान की गई जानकारी।


//आशीष चौरसिया//

बकस्वाहा(छतरपुर)। मप्र शासन के आदेशानुसार एवं छतरपुर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देशन के बाद चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग बकस्वाहा के वार्ड क्रमांक 12 में सोमवार को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत वार्ड वासियों को ऊपरी आहार एवं वृद्धि निगरानी की जानकारी प्रदान की गई, तो वही पोषण जागरूकता का महत्व भी समझाया गया।
                    वार्डवासियों को जानकारी प्रदान करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिप्रभा जैन ने बताया कि 6 माह तक बच्चों को केवल स्तनपान कराएं तथा 6 माह के बाद 9 माह तक के बच्चों को दो कटोरी एवं 12 से 18 माह तक के बच्चों को तीन से पांच कटोरी तक ऊपरी आहार दे, तो साथ ही साफ सफाई व स्वच्छता का भी विशेष ध्यान दें, एवं खाने मे गाड़ी दाल, खिचड़ी, हरी सब्जियां ,खाने वाला घी या तेल, पीले फल या सब्जियां दूध व दही शामिल करें।

● शारीरिक विकास का रखे ध्यान।


  एवं बच्चों का वजन हर माह लंबाई ऊंचाई एवं बच्चे की वृद्धि पर निगरानी रखें, साथ ही उसके स्वास्थ्य की समय समय पर उचित जांच करवाएं।

● यह रहे मौजूद।


जिस दौरान वार्ड सहायिका प्रभा तिवारी एवं वासियों में मथुरा साहू, रीना साहू, सौरभ साहू ,छोटी बाई साहू ,कौशल्या साहू ,द्रोपती साहू शबाना, गीता चौरसिया ,कामिनी चौरसिया, भविष्य ,अभिलाषा साहू ,खुशी साहू, मानवी ,अनुष्का प्रेम बाई, ललिता, दिव्यांशी सहित अन्य बड़ी संख्या में वार्ड वासी लोग उपस्थित रहे।