थाना प्रभारी के जाने से भावुक हुआ स्टाफ...सफल कार्यशैली की सराहना...पत्रकारों ने सम्मानित कर दी विदाई।
//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। बमीठा थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत का हीनोता तबादला होने पर थाना प्रभारी का विदाई समारोह आयोजित किया गया,जिसमें पत्रकारगढ़ ओर थाना का स्टाफ मौजूद रहा।सभी ने मालाये ओर तिलक लगा कर सम्मान किया गया वही लोगों में जसवंत सिंह के जाने का दुःख भी है क्योंकि क्षेत्र में जसवंत सिंह ने बड़ी बड़ी कार्यवाही कर क्षेत्र में लोगो का दिल भी जीत लिया था वही जसवंत सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र ने बहुत प्यार और सम्मान मिला युवा पत्रकार रिंकुअशोक नामदेव ने शॉल ओर श्रीफल देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर वरिष्ट पत्रकार अशोक नामदेव, मजीद खान,एस आई मंजू धुसिया,एएसआई तिवारी,एएसआई परिहार,प्रधान आरक्षक कमल सिंह,प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह,आरक्षक राकेश शर्मा,आरक्षक प्रभात दुवेदी,महेंद्र सिंह,चरन सिंह,रामनिवास साहू,इस्लाम खान ओर क्षेत्र के गड़मान्य नागरिक मौजूद रहे