Translate

शनिवार, 21 मार्च 2020

SDM ने कोचिंग सेंटर पर कसा शिकंजा...एक को नोटिस जारी।

SDM ने कोचिंग सेंटर पर कसा शिकंजा...एक को नोटिस जारी।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। कलेक्टर तरूण्‍राठी के निर्देश पर एसडीएम रवीन्द्र चौकसे और नगरपालिका अधिकारी कपिल खरे टीम के  साथ आज सुबह दमोह नगर की विभिन्न कोंचिंग सेंटर पर आकस्मिक रूप से पहुंचकर जायजा लिया।
इस दौरान टंडन बगीचा क्षेत्र की सभी कोंचिंग सेंटर की चेकिंग की गई, यहां पर स्वास्तिक कोंचिंग चालू पायी गई, सेंटर के संचालक को नोटिस दिया गया। साथ यह भी हिदायत दी गई कि 31 मार्च या आगामी आदेश तक कोंचिंग को शुरू ना करें।
एसडीएम और नगरपालिका अधिकारी अपने दल बल सहित शहर के दोनों मॉल पहुंचे और संचालकों को हिदायत दी गई कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ही मॉल निर्देशानुसार खुला रखें और नोटिस भी चस्पा किये गये। साथ ही निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।