मुनिश्री का दीक्षा दिवस समारोह संपन्न....बड़ी संख्या में गुरु-भक्त हुये सम्मिलित।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। बड़ागांव धसान सिद्धक्षेत्र बड़ा गांव में आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावी मुनि श्री समय सागर जी महाराज का 41 वा दीक्षा समारोह बड़े ही भव्य समारोह पूर्वक मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में गुरु भक्त सम्मिलित हुए।सर्वप्रथम सुबह से शांति धारा विधान 41 जोड़ों के साथ आयोजित किया गया दोपहर 2:00 बजे से मां जिनवाणी को लेकर भव्य जुलूस निकाला गया जोगी नगर के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर जी पहुंचा।
इसके पश्चात 105 आदर्श मति माताजी के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें मंगलाचरण प्रतिभास्थली की बहनों द्वारा किया गया।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन रमेश चंद जी बंडा ने किया एवं शास्त्र भेंट विजय कुमार जी किशनगढ़ ने सौभाग्य प्राप्त किया एवं प्रतिभा स्थली पपौरा जी की बच्चियों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई।
इसके पश्चात आचार्य श्री के पूजन हेतु अष्ट द्रव्य सजाकर बड़े ही भक्ति भाव के साथ पूजन हुआ जिसमें अनु नए बालिका मंडल लार महिला मंडल घुवारा बालिका मंडल बंधा जी आहार जी बड़ा मलहरा टीकमगढ़ द्रोणागिरी बंडा बड़ागांव धसान कि सभी मंडलों ने एक-एक कर बड़े ही भक्ति भाव से पूजन किया।
इसके पश्चात ब्रह्मचारिणी दीदी जी ने मुनि श्री समय सागर जी का पूजन कर अलग दिया इसके पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन बाल ब्रह्मचारी भैया अशोक जी लिधौरा ने किया।
