Translate

बुधवार, 18 मार्च 2020

घुवारा। भगवान आदिनाथ जयंती पर हुआ महामस्तकाभिषेक।

घुवारा। भगवान आदिनाथ जयंती पर हुआ महामस्तकाभिषेक।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। बड़ागांव धसान भगवान आदिनाथ जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मंदिर जी में मनाई गई जिसमें सुबह से अभिषेक शांति धारा के पश्चात भगवान आदिनाथ जी का किया गया महामस्तकाभिषक।
 सभी धार्मिक कार्यक्रम 108 मुनि श्री समय सागर जी महाराज  जी एवं आर्य का रत्न 105 आदर्श मति माताजी के सानिध्य में संपन्न कराए गए।
           दोपहर 2:00 बजे से विशाल शोभायात्रा का आयोजन जैन मंदिर से प्रारंभ किया गया जिसमें श्री जी को रथ में बैठा कर पूरे नगर में विशाल जुलूस निकाला गया पूरे नगर में जैन समाज के द्वारे द्वारे पर रंगोली एवं बंधनवार से सजाया गया  एवं भगवान आदिनाथ की आरती की गई इसके पश्चात कीर्ति स्तंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का निर्माण कराया जाएगा जिसका भूमि पूजन मुनि श्री समय सागर जी महाराज की सानिध्य में किया गया कीर्ति स्तंभ हेतु जमीन दान में देने वाले हटिया परिवार हैं जोकि मैन रोड टीकमगढ़ पर निर्माण होगा प्रांतीय नवयुवक सेवा संघ के उपाध्यक्ष रवि जैन ने बताया कि इसके पश्चात आर्यिका रत्न 105 आदर्शमती माता जी के मंगल प्रवचन हुए जिसमें माताजी ने कहा जीवन में धर्म नहीं है तो मनुष्य जीवन का कोई औचित्य नहीं है यदि पृथ्वी पर साधु-संतों के कारण ही धर्म बचा हुआ है अब हम आपको साधुओं के आचरण पर चलना सीखना चाहिए तभी मनुष्य जीवन का उद्धार होगा इस दुख के युग को सुधारने का मौका साधुओं के सानिध्य में ही मिलेगा तभी सुधर सकता है।