Translate

बुधवार, 18 मार्च 2020

बक्सवाहा। 12 वर्षीय बच्ची की कुँए में गिरकर मौत...ट्रॉली में लाये शव।


//रुपेश जैन,सौरभ दुबे//

बक्सवाहा(छतरपुर)। आज बुधवार को बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम हिरदेपुर में एक 12 वर्षीय बच्ची के कुएं में गिरकर मौत का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।
जिसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी ने बताया कि बच्ची का नाम बिंदा बारेला पिता श्री राम बारेला तथा जिसकी उम्र 12 वर्ष एवं जो बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम हिरदेपुर के निवासी है, की मौत हुई है तथा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।
                  लेकिन गौर करने वाली बात यह भी रही कि परिजनों को शव मुख्यालय तक पोस्टमार्टम के लिए ट्रॉली पर लेकर आना पड़ा लेकिन आश्चर्य की बात तो यह भी है कि बक्सवाहा में शव वाहन की सुविधा शुरू हो चुकी है लेकिन फिर भी शव वाहन ना पहुंचने पर जब हमारे द्वारा नगर परिषद सीएमओ लखनलाल पाठक से संपर्क किया गया तो उनका कहना था की यह सुविधा सिर्फ नगर बक्सवाहा के लिए है अतः बाहर की स्थिति में जब थाना प्रभारी लिखकर मुझे प्रतिवेदन देंगे तभी यह सुविधा किसी दूसरी जगह उपलब्ध हो पाएगी।