//नरेश मिश्रा//
मडियादौ(दमोह)। पन्ना टाइगर रिजर्व की हिनौता रेंज में प्रबंधन की एक हथिनी द्वारा नन्हें मादा हाथी को जन्म दिए जाने से पन्ना सहित किशनगढ़ तथा मडियादौ बफर जोन में खुशी का माहौल व्याप्त है।डिप्टी डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व ईश्वर राम हरि जरांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधन की हथिनी मोहनकली ने एक मादा नवजात हाथी को जन्म दिया है.जिसका भजन 90 किलो है तथा इसके साथ ही टाइगर रिजर्व प्रबंधन में हाथियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।