//राजीव रंजन कुमार//
नेटवर्क सिवान। जैसे की आपकों मालूम हो कि सिवान जिले के एम. एच. नगर थाना अंतर्गत उसरी बुजुर्ग निवासी पीड़ित व्यक्ति का मोबाइल नंबर +91-9931677847 जहां इनके साथ बहुत सारे लोग सिवान और छपरा जिले से है जो लॉक डाउन में बंगलौर में फंसे हुए हैं।
जहां इन सबों ने एक विडियो जारी कर मदत सहायता की गुहार लगाई है सभी पीड़ित व्यक्तियों ने।जहां इन सभी पीड़ित व्यक्तियों को कहना है कि हम लोगों के पास खाने-पीने की सभी खाद्य सामग्री खत्म हो चुकी है और पैसे भी खत्म हो चुके हैं।जहां इस समस्या से हम सभी लोगों के बीच एक विकट परिस्थिति गंभीर समस्या आ खड़ी हुई है जहां खाने-पीने से लेकर हर प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और कहीं से किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही हैं।वहीं इस खबर का विडियो देखते ही यूवा बिहारी संगठन के सदस्य अमित कुमार सिंह और कृष्ण कांत सिंह ने सभी पीड़ितों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर आर्थिक सहायता प्रदान की है।वहीं जिले के सहायता मंच सिवान के दो युवा सदस्यों ने सिवान जिले के बसंतपुर प्रखंड निवासी सहायता मंच सिवान के संस्थापक इंजीनियर मोहम्मद सहायता राशि उपलब्ध कराने वाले युवा सदस्य इंजीनियर सोहैल ने पीड़ित व्यक्तियों के अकाउंट में आज नगद राशि भेजकर सहायता प्रदान की है।जहां एक बार फिर से पीड़ितों के चेहरे पर खुशियां लौट आई है।जहां तभी पीड़ितों ने सहायता प्रदान करने वाले सभी सदस्यों को अपनी तरफ से शुभकामनाएं और कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया है।