नेटवर्क विदिशा। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदिशा के सिरोंज में 10 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी विकास जैन के खिलाफ लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के विदिशा जिलान्तर्गत सिरोंज में भोपाल लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सिरोंज पदस्थ पटवारी विकास जैन को 10 हजार की रिश्वत लेते हुआ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि परदा के रहने वाले रामप्रसाद कुशवाहा ने कुछ दिनों पहले भोपाल लोकायुक्त में शिकायत की गई थी कि पटवारी विकास जैन द्वारा उनके जमीनी मामले को सुलझाने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की जा रही है।
जिसके बाद ग्रामीण की शिकायत पर पटवारी को ट्रैप किया गया। आज जब ग्राम परदा निवासी राम प्रसाद कुशवाहा 10000 की रिश्वत लेकर पटवारी विकास जैन के घर पहुंचा तो भोपाल लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लिया।