नेटवर्क सागर। जैसीनगर विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला बरोदा सागर में इंदौर तरफ से आ रहे तीन व्यक्तियों को क्वारेंटाईन किया गया। उक्त जानकारी जैसी नगर के जनपद सीईओ श्री आरके पटेल ने दी।
राहतगढ विकासखंड में इंदौर से सागर आर रहे 14 व्यक्तियों को पीजी कॉलेज राहतगढ़ में क्वारेंटाईन किया गया। उक्त जानकारी राहतगढ़ जनपद पंचायत सुश्री चेतना पाटिल ने दी। बण्डा तहसील में इंदौर से आए व्यक्ति को आईटीआई बण्डा में, तीन व्यक्तियों को घर पर ही, राजस्थान से आए एक व्यक्ति को कदबा में क्वारेंटाईन किया गया जबकि विदिषा से 22 व्यक्तियों को ग्राम पनारी में होम क्वारेंनटाईन किया गया। भोपाल से दो व्यक्तियों को भूसा कमलपुर ग्राम में, इंदौर से आए 8 व्यक्तियों को खाहरमहू के सामूदायिक भवन में, भोपाल से आए 6 व्यक्तियों ग्राम घोघरा में, पूना से आए एक एवं मथुरा से आए दो व्यक्ति को ग्राम पंजनारी में, ग्वालियर आए एक व्यक्ति को ग्राम बहरोल में, झारखण्ड से आए 5 व्यक्तियों को ग्राम कदवा में, रायपुर से आए एक व्यक्ति को ग्राम नाहरमऊ में क्वारेंटाईन किया गया। शाहगढ विकासखण्ड में 29 व्यक्तियों को माध्यमिक शाला में क्वारेंटाईन किया गया। उक्त जानकारी बण्डा एसडीएम श्री जितेन्द्र पटेल ने दी।