Translate

बुधवार, 22 अप्रैल 2020

सिवान। बाँसफोर युवा मंच द्वारा पकड़ी बंगाली गांव में खाद्य सामग्री का किया गया वितरण।



//राजीव रंजन कुमार//
नेटवर्क सिवान। जिले के युवाओं ने इस वैश्विक कोरोनावायरस महामारी में अपने साहस और सेवा का परिचय दिया है।जहां जिले में कोरोनावायरस से उत्पन्न इस महामारी से निपटने के लिए युवाओं की पुरी टीम रातो दिन लगी हुई है जरुरतमंदों की सेवा में।जहां कोई भी गरीब भाई बहन भूखे न रहे।जहां इसके लिए सभी गरीब व जरूरतमंद भाई बहनों असहाय लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं खाद्ध सामग्री मुहैया कराई जा रही है।

वहीं सिवान जिले ने ठाना है कि इस आपदा की घड़ी मानव सेवा करने की जरूरत है यदि हम सब इस सेवा में हम अपनी कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करते है तो सरकार क्या ईश्वर भी माफ नहीं करेंगें।आज इसी को ध्यान में रखते हुए बाँसफोर युवा मंच द्वारा आज दिनांक 22/04/20 को सिवान जिले के पकड़ी बंगाली गाँव मे सभी असहाय जरुरतमंदो असहाय लोगों के बीच राहत सामग्री खाद्ध सामग्रियों का वितरण किया गया।
जिसमे पूरी युवा टीम उपस्तिथ थी।इस अवसर पर राजकुमार बाँसफोर , गोविन्द बासु , विनोद सर , जगरनाथ कुमार , श्रीराम बाँसफोर ,प्रमोद बाँसफोर  कुंदन कुमार , कृष्णा कुमार , बीरेंद्र कुमार , राजकुमार राम ( टी.टी. ) , बिजय बाँसफोर ,रमेश बाँसफोर , पप्पू इत्यादि सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।