//कृष्ण कुमार सिंह//
नेटवर्क सिवान। जीरादेई प्रखण्ड मुख्यालय के जीरादेई गांव में बुधवार को सिवान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में सिवान न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों के सामूहिक अंशदान से दर्जनों निहायत जरूरतमंदों के बीच प्रति व्यक्ति एक सप्ताह का राशन ,मास्क ,व साबुन वितरित किया गया तथा लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिये जागरूक किया गया।
जहां यह कार्यक्रम एक पखवाड़े से जिले के तमाम गांवों में चल रहा हैं।जिला विविध सेवा प्राधिकार सिवान के सचिव एनके प्रियदर्शी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।आगे उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में हम सबको मिलकर कोरोना के जंग को जीतना है उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से यह बहुत जल्द ही खत्म हो जायेगा ।उन्होंने कोरोना से बचाव के नियमों को विस्तार से बताया।वहीं न्यायिक दंडाधिकारी आर एस पांडेय ने कहा कि आज सबसे अधिक जरूरत है सतर्कता व सावधानी की तथा सरकार व चिकित्सकों द्वारा बताए गए नियमों को पालन करने का।आगे उन्होंने कहा कि सदैव स्वच्छता पर ध्यान दे तथा अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंडरब से साफ करते रहें तथा खाँसते और छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढके वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कोरोना से बचने के उपाय व लक्षण समबन्धित जानकारी हैंडबिल वितरित कर दिया गया।
इस मौके पर जिला विविध सेवा प्राधिकार के पैनल एडवोकेट सह लीगल क्लिनिक प्रभारी विजय पांडेय ,रेडक्रॉस के प्रभारी सचिव अधिवक्ता राजीव रंजन लोक अदालत के पेशकार रंजीत दुबे , लोक अदालत के कर्मचारी ,बलवंत सिंह ,मनीष सिंह, पीएलवी राजू कुमार राम ,पीएल गोंड़ ,विकास गुप्ता आदि सभी लोग उपस्थित थे ।
