Translate

बुधवार, 20 मई 2020

पन्ना। आधार कार्ड विहीन लोगों को कैसे मिलेगा योजनाओं का लाभ...आदिवासी बस्ती के लोगों के आज तक नहीं बने आधार कार्ड...साहब! सरकारी सिस्टम की लापरवाही या शिक्षा का है अभाव।




//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। भारत सरकार भले ही आधार कार्ड के लिए देश भर में अभियान चला रही हो। लेकिन हकीकत यह है कि आज भी एक बडा तबका  इससे वंचित है इसका एक बड़ा उदाहरण पन्ना जिले की मोहंद्रा ग्रामीण अंचल का है ..

जहां बस्ती में एससी एवं एसटी वर्ग के लोग निवास करते हैं जो लकड़ी बेचकर व मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं जिनके आज तक आधार कार्ड नहीं बने है जिससे इनको सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। इसे सरकारी सिस्टम की लापरवाही कहे या लोगों में शिक्षा का अभाव कि आधार कार्ड न होने से लोगों को बैंक खाता सहित अन्य सुविधाएं  मुहैया नहीं हो पा रही है।
हैरत की बात तो यह है कि सरकारी स्तर पर इन परिवारों की आधार कार्ड बनवाने की  कोई पहल नहीं की गई, और न ही योजनाओं से वंचित होने वाले  परिवारों को किसी के द्वारा सुना गया।

 स्थानीय बस्ती के लोगों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकार द्वारा जितने भी कार्य किए जा रहे वह सभी आधार कार्ड से हो रहे हैं ।
अब जब हमारा आधार कार्ड बना ही नहीं तो ऐसे में हम लोगों को योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त हो।
आदिवासियों की खुद के बताए अनुसार आधा सैकड़ा लोगों के आधार कार्ड अभी तक नहीं बने है

(ग्रामीण)


"जब इस संबंध में पवई  एसडीएम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आखिर इतने लोगों के आधार कार्ड अभी किस कारण से  क्यों नहीं बने हैं इसका पता लगाते हुए   शीघ्र ही आधार कार्ड बनवाये जाने का प्रयास किया जाएगा साथ ही  शासन की योजना का लाभ उन्हें दिलाया जाएगा।"

               अभिषेक सिह ठाकुर एसडीएम पवई