//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। आपसी बुराई के चलते आरोपियों ने घर मे घुसकर महिलाओं सहित 5 लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया।जानकारी के अनुसार, बल्लू पिता केन्चू खटीक (48) निवासी वार्ड 08 कसवा बड़ामलहरा ने थाना पुलिस में रिपोर्ट लिखाई कि, उसकी बहिन निशा मुहल्ले गोविंद के साथ कही चली गयी है जिसका पता नही है। सूचना पर पुलिस ने गुमइंसान दर्ज किया है। मामले को लेकर गोबिंद के परिवार से बुराई चल रही है। रात 9 बजे पूरन खटीक,अरविंद खटीक,आकाश खटीक,मनोज खटीक, वीरू खटीक, प्यारे लाल खटीक,कल्लू खटीक,गोविंद खटीक लाठी डंडे व पत्थर लेकर उसके घर के दरवाजे आये और गाली देने लगे। फरियादी की माँ कली बाई ने घर का दरवाजा बंद करना चाहा परंतु धक्का देकर घर के अंदर घुस आए और उसे लाठी डंडो व पत्थर से मार मार कर लहू लुहान कर घायल दिया। मेरा भाई सुनील, मुकेश ,बहू लक्ष्मी, मेरी पत्नी विनीता मां को बचाने गयी तो सभी ने लाठियों से पीट पीट कर उन्हें भी घायल कर दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने 8 आरोपियों के विरुद्ध धारा 147,148,323,336,452,294,506 आई पी सी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया ।