Translate

सोमवार, 11 मई 2020

घर के आंगन में सो रही महिला से की छेड़छाड़... पुलिस ने किया मामला पंजीबद्ध।



//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)।  बच्चों के साथ आंगन में सोई महिला के साथ एक  युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर शराबा सुनकर परिजनों ने उसे युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया।
    जानाकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम धनगुवां में रहने वाली (40) महिला ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि, रविवार को वह अपने घर के आंगन में बच्चों के साथ सो रही थी। रात्रि साढ़े 11 बजे के करीब गांव में रहने वाला बादशाह उर्फ मिलन आदिवासी घुस आया और कपड़े खींचने लगा। आरोपी की बुरी नियत जानकर चिल्लाने शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिजन जाग गए और आरोपी को पकड़ लिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा, 354, 354 (क) आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया।