Translate

सोमवार, 11 मई 2020

बड़ामलहरा। शराब के नशे में हुआ विवाद...कुल्हाड़ी से हुये हमले में युवक की चली गई जान।


//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। शराबी ने कुल्हाडी से हमला कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी को रक्त रंजित कुल्हाडी सहित गिरफ्तार कर पूछतांछ शुरु कर दी। बताया जाता है कि, घटना से समय मृतक जुआ खेल रहा था उसी दरम्यान विवाद हो गया और कुल्हाडी चल गई।
       जानकारी के अनुसार मोहित पिता लक्ष्मीप्रसाद वाजपेयी (25) निवासी वार्ड 01 कसवा बडामलहरा की हरीदीन पिता मौजी आदिवासी (25) निवासी वार्ड 02 कसवा बडामलहरा ने धारदार कुल्हाडी से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना रविवार रात साढे 9 बजे की बताई गई है। बताया जाता है कि, घटना स्थल पर तांस के पत्ते बिखरे पडे थे व मृतक की मुठ्ठी में सौ रुपये का नोट था।
 घटना के समय आरोपी व मृतक दोनों शराब के नशे में बताये गये है। मृतक के बडे भाई हरिमाधव वाजपेयी के अनुसार, टू व्हीलर पार्ट्स की दुकान बंद कर वह रात को घर आया तो देखा कि, छोटा भाई मोहित नहीं है। घर से थोडी दूर आदिवासी मुहल्ला में हरीदीन, मोहित के साथ गाली गलौच कर रहा था। विवाद बढने पर हरीदीन ने कुल्हाडी चला दी। गर्दन पर गहरा घाव होनें से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। फरियादी हरिमाधव वाजपेयी की रिपोर्ट पर पुलिस ने हरीदीन पिता मौजी आदिवासी के विरुद्ध धारा 302 आईपीसी का मामला दर्ज कर उसे रक्त रंजित कुल्हाडी सहित गिरफ्तार कर लिया। हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी से पूंछतांछ कर रही है। एफएसएल टीम के डॉक्टर रीतेश शुक्ला ने मृतक का पोष्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

●  इनका कहना है कि...

“ शराब के नशा में दोनों के बीच विवाद हुआ है इसी बीच आरोपी ने कुल्हाडी चला दी जिससे गरदन पर गहरा जख्म लगनें से मौके पर मौत हो गई। मौके का पंचनामा बनाकर घटना के पीछे और क्या कारण है पडताल की जा रही है।“

   एसके दुबे थाना प्रभारी पुलिस थाना बडामलहरा।