Translate

सोमवार, 18 मई 2020

बक्सवाहा। करीब आधा दर्जन ग्राम पांच दिन से बिजली से है वंचित...ग्रामीण बोले भरकम बिजली बिल के बाद भी नहीं मिल रही है लाइट।


बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र में आने वाले लोहानी सहित आधा दर्जन ग्रामों में विगत दिनों से लाइट ना होने के कारण ग्रामीण जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है।
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके आसपास के ग्राम लोहानी,सेमरा,तिगोरा,पड़शाला, सुजानपुर सहित कुछ अन्य ग्रामों में लाइट नहीं है तथा इस समय देश में लोक डाउन प्रभावी रूप से लागू है जिससे हमें घर में ही रहना पड़ता है लेकिन बगैर लाइट के इस भयंकर गर्मी में घर में रहना भी इतना आसान नहीं है।

लोहानी निवासी ग्रामीण योगेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बकाया बिजली का बिल भी नहीं है तथा चार-पांच दिन से लाइट ना आने से परिवार सहित हम अत्यधिक परेशान हैं,गर्मी के कारण छोटे-छोटे बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है।
 तो साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक तरफ तो बिजली विभाग द्वारा जेब गर्म करने वाला लंबा चौड़ा बिजली का बिल थमा दिया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ 4 दिन से लाइट ना आने के कारण हमें इस समय परेशानी का दंश झेलना पड़ रहा है।
जब ग्रामीणों की समस्या को समझते हुए हमारे द्वारा बिजली विभाग के जब आला अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह ग्राम शाहगढ़ जिला सागर फीडर के अंतर्गत आते हैं तथा वहां से बिजली लाइन शाहगढ़ लाइन से जुड़ी हुई है,तथा उन्होंने समस्या के बारे में यह भी बताया कि विगत दिन आंधी तूफान की वजह से खंभे में गिरने के कारण यह परेशानी सामने आई है अतः विभाग द्वारा जल्दी इसका निदान किया जाएगा।