//रुपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। नगर के वार्ड क्रमांक पांच में रहने आफिया ने वतन फरस्ती के चलते कोरोना महामारी से देश वासियों के बचाव की दुआ के साथ रमजान माह के पहले रोजा रखा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पवित्र माह रमजान में आज के दिन वार्ड क्रमांक पांच मुख्य बाजार निवासी फईम उद्दीन व नाजरा बेगम की आठ वर्षीय बेटी आफिया बानो ने स्वप्रेरणा से माता पिता से जिद करके कोरोना महामारी से देशवासियों की रक्षा की दुआ की अल्लाह ताला से मन्नत की पूरी दुनिया को कोरोना से जल्द निजात दिला दे। की साथ लोगो से अपने घरों में रहने की अपील के साथ शनिवार को पूरे दिन रोजा रखा और शाम 6:49 पर इफ्तार कर रोजा खोला ।
आफिया के पिता फईम उद्दीन ने बताया कि बेटी रोज रोजा रखने की जिद करती है मगर छोटी होने के कारण उसे रोजा रखने के लिए मना कर देते है लेकिन उसने आज जिद कर अपना पहला रोज़ा मुकम्मल किया है अल्लाह बच्ची की दुआ को कुबूल अता फ़रमाये ओर पूरी दुनिया को जल्द से जल्द कोरोना से निजात फरमाए