नेटवर्क पन्ना। पूरे देश मे कोरोना महामारी चल रही है लगातार कोराना से संक्रमित मरीज निकल रहे है लेकिन अभी तक पन्ना जिले मे एक भी मरीज कोराना से संक्रमित नही था तथा पन्ना ग्रीन जोन में शामिल था लेकिन पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत बनोली गा्रम में बनाये गये आदिवासी आश्राम में क्वारंटाइन एक मरीज कोराना से संक्रमित पाया गया है बताया जाता है कि उक्त मरीज 30 अप्रैल को अनेक मजदूरों के साथ महाराष्ट्र धरावी से आया था।
वह अजयगढ तहसील अंतर्गत ग्राम हरदी का निवासी है उसे बनोली आश्रम में क्वारंटाइन किया गया था जिसकी रिपोर्ट दोबारा कराई गई थी और उक्त रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया उक्त जानकारी पाते ही जिले मे हडक़म्प मच गया तथा कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक, स्वास्थ अमला की टीम के साथ संबंधित स्थान पर पहुंचे है तथा चारो तरफ से फोर्स लगाकर बनोली आदिवासी आश्रम को तथा संबंधित रास्तो को सील कर दिया गया है तथा संकम्रित मरीज को जिला प्रशासन द्वारा ईलाज के लिये कहां भेजा जाता है यह अभी निश्चित नही हुआ है। पन्ना जिला अस्पताल में इलाज किया जाता है या फिर जबलपुर भेजा जाता है।