बिजावर(छतरपुर)। उपसंचालक व एस.ए.डी.ओ.ने किया औचक निरीक्षण बिजावर, मंगलवार को उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला छतरपुर मनोज कश्यप एवं एस.ए.डी.ओ. बिजावर डॉ. डी. पी. चौबे ने संयुक्त दौरा करके सटई, पनागर में गेहूँ व कृषि उपज मण्डी परिसर बिजावर स्थित शाहगढ़ व अनगौर के गेहूँ व चना, मसूर, सरसों उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पनागर केन्द्र के नोडल अधिकारी अमित चौरसिया सहा. आध्यापक एवं बिजावर मण्डी स्थित अनगौर केन्द्र के नोडल अधिकारी ए. के. शर्मा ग्रा. कृ. वि. अधि. उपार्जन केन्द्रों पर उपस्थित नहीं मिले।
अनगौर केन्द्र प्रभारी मनोज कुड़ेरिया ने बताया कि नोडल अधिकारी श्री शर्मा 4 दिन से नहीं आये हैं। शाहगढ़ गेहूँ उपार्जन केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी हरिशंकर धतरा ने बताया कि उन्हें अपने केन्द्र के नोडल अधिकारी की जानकारी ही नहीं है कि कौन है।
उपसंचालक ने उपस्थित स्टाफ को कमियां दूर करने के दिशा निर्देश दिए एवं अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की बात कही, गेहूँ उपार्जन केन्द्र शाहगढ़ के केन्द्र प्रभारी को किसानों के गेहूँ को छन्ना लगाकर एफएक्यू गेहूँ का ही उपार्जन करने के दिशा-निर्देश मौके पर दिए| इसी प्रकार सरसों का उपार्जन उड़ावनी पंखा से साफ करने के बाद ही एफएक्यू सरसों का उपार्जन करने के दिशा -निर्देश दिए मण्डी में किसानों को संबोधित करते हुए उपसंचालक ने कोरोना महामारी से बचाव के तरीके अपनाने,मास्क लगाने, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने व हाथों को बार-बार साबुन से धोने या सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की किसानों को चना, मसूर,सरसों उपार्जन की तिथि शासन द्वारा 10 जून किए जाने की जानकारी दी तथा किसानों से अपने घर से ही साफ-सुथरा माल लाने की अपील की इस अवसर पर टीम के साथ अभिलाष पटैल बीटीएम व मनोज गुप्ता एटीएम भी उपस्थित रहे।