Translate

बुधवार, 13 मई 2020

सामाजिक दूरी बनवाने के लिए कोरोना योद्धा का प्रयास हुआ सफल...दुकानदारों ने पुरजोर तरीके से किया पालन।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। कोतवाली पन्ना के अंर्तगत आने वाली नगर परिषद ककरहटी में चौकी प्रभारी घनश्याम मिश्रा एवम उनकी टीम लगातार ही विकट परिस्थिति में अपनी सेवाएं दे रही है। दिन रात समय-समय पर सड़को गलियों में गश्त करके लोगो को समझाइश देकर काम किया जा रहा है। यह तस्वीरे है ककरहटी कस्बे की दुकानों की।

जहाँ दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान के सामने प्रॉपर बेरिकेटिंग लगाकर, मास्क पहनकर  एवम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सामान दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक के सामने सर्किल बना कर लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जा रहा है।
 बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ के संवाददाता से बात करते हुए उपनिरीक्षक घनश्याम मिश्रा ने कहा कि हमारा पुलिस स्टाफ दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं और पुरजोर कार्य कर रहे है कि हमारा जिला हर तरह से सुरक्षित रहे।

 इस कार्य मे कस्बे की जनता का भरपूर सहयोग भी प्रदान हो रहा है जिसके लिए मैं उनका सह्रदय धन्यवाद करता हु और यही विनम्र अपील करता हु की इसी तरह साथ मिलकर कार्य करते रहे तो निश्चित ही हम जीतेंगे। मैं अपनी पुलिस टीम के हर एक सिपाही का भी सह्रदय धन्यवाद करता हु जो अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा से वहन कर रहे है।