Translate

शनिवार, 2 मई 2020

आसानी से नही मिली शराब,तो दारू-ठेके को ही बना डाला निशाना..दीवार फांदकर शराब चोरी।


//खिलान पटेल//
नरसिंहगढ़(दमोह)। जिले में शराब दुकान की दीवाल तोड़कर शराब की चोरी का मामला सामने आया है।
मामले की शिकायत पर अब आबकारी विभाग व पुलिस पड़ताल कर रही है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चल रहे लॉक डाउन में शराब दुकानों को टोटल लॉक किया गया है।
आदतन शराबी मुह मांगी कीमत में शराब तलाश कर पी रहे है। नरसिंहगढ़ के अंग्रेजी शराब दुकान मे पीने वालों ने चोरी की है या अवैध तरीके से शराब बेचने के चक्कर मे दुकान के कर्मचारियों द्वारा बारदात को अंजाम दिया है।अतः यह जांच का विषय है।