Translate

शनिवार, 6 जून 2020

वाजना व भगवां थाना पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ की आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही।



//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। अनुविभाग क्षेत्र के बाजना व भगवां थाना पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की है। आरोपियों के पास लोहे का बका व छुरा बरामद किया गया है। 
           जानकारी के अनुसार,  ब्रजेश पिता कल्लू रजक (31) निवासी बाजना को पुलिस ने अबैध छुरा रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया। बताया गया कि, आरोपी गांव में संदिग्ध हालत में घूम रहा था। सूचना पर पुलिस ने शनिवार सुबह सवा 10 के करीब पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास लोहे का एक छुरा बरामद हुआ। कीमत 50 रुपए बताई गई। बाजना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 (1 बी) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्घ किया गया। वहीं भगवां थाना पुलिस ने विक्रम सिंह पिता चंदनसिंह  घोष (28) निवासी चंदौली थाना भगवां को अबैध बका रखनें के जुर्म में गिरफ्तार किया। शनिवार सुबह 5 बजे आरोपी नगर परिषद घुवारा  के पास था तभी पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके पास धारदार लोहे का एक बका पाया। कीमत 100 रुपए बताई गई। पुलिस ने आरोपी पर 25 (1बी) (डी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया।