//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पूरे विश्व के साथ वैश्विक महामारी कोरोना ने एक छोटे से जिले में भी दस्तक दी। और आज कोरोना के 20 पॉजिटिव केस पाए गए जिनमें 10 मरीजों ने कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को लौट गए। लेकिन इन सबके बीच पन्ना शहर के युवा समाजसेवी डॉ भास्कर द्विवेदी ने राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि मानकर कोरोना संक्रमण काल में मजबूत इच्छाशक्ति प्रकट करते हुए स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध के आधार पर अपनी सेवाएं अपने जिले को कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए आगे आये और उन्होंने जैसे ही स्वास्थ्य विभाग में कदम रखा उन्हें सबसे पहले पन्ना के अजयगढ़ तहसील क्षेत्र के कई गांवों में इस भीषण गर्मी में गांव गांव घर घर जाकर स्क्रीनिंग और सेम्पल कलेक्शन एकत्र किए। जिसमें धरमपुर,हरदी जैसे गांव भी सम्मलित है।
उसके बाद उन्होंने 16 मई से लगातार जिला चिकित्सालय पन्ना में कोरोना प्रभारी के रूप में अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए नए आने वाले मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी निभाई। जिस समय ऐसे वार्ड में कोई भी ड्यूटी के लिये तैयार नहीं था। मंथन का दौर था। लेकिन उन्होंने मजबूत आत्मविश्वास व होंसले के साथ इस ड्यूटी को बखूबी निभाया। और आज आलम यह है कि उनके द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजो के साथ मिलनसार व्यवहार कर स्वास्थ की देखभाल की जिससे जिले के 9 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। उन्होंने बताया कि अपने जिले के लोग है,हमें ही अपनों को बचाना है।हम अपने के लिये ड्यूटी नहीं करेंगे तो कौन करेगा। इस तरह से युवा चिकित्सक डॉ भास्कर द्विवेदी ने मरीजों सहित शहरवासियों का अपने कार्य व राष्ट्रसेवा से लोगों के दिलों को जीता है। और वह सच्चे कोरोना योद्धा के रूप में उभरकर सामने आए है। उनके इस कार्य की प्रशंसा की जा रही है।
