Translate

शनिवार, 6 जून 2020

थाना देवेन्द्रनगर मे अबैध लोहे का धारदार बका लिए आरोपी को पुलिस ने दबोचा।



//रमेश अग्रवाल//
देवेन्द्रनगर(पन्ना)। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अबैध शस्त्र, अबैध शराब एवं मादक पदार्थ रखने एवं बेचने बालो पर कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर द्वारा टीम गठित कर कार्यबाही करने हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 05.06.2020 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैण्ड गढीपडरिया मे एक व्यक्ति अबैध लोहे का धारदार बका लिए लहरा लहरा कर लोगो को डरा धमका रहा है सूचना को वरिष्ट अधिकारियान श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना श्री बी.के. एस. परिहार एवं श्रीमान् एसडीओपी महोदय पन्ना श्री आर. एस. रावत को अवगत कराकर रेड कार्यवाही हेतु थाना देवेन्द्रनगर से टीम बनाकर रवाना किया गया जो बस स्टैण्ड तिराहा गढीपडरिया से आरोपी बीर सिह कुशवाहा पिता भागीरथ कुशवाहा उम्र 27 साल निवासी गढीपडरिया थाना देवेन्द्रनगर के कब्जे से एक अबैध लोहे के धारदार बका कीमती 100/- रू का जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्रनगर मे अपराध क्र 271/20 धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को जेआर  पर माननीय न्यायालय पन्ना पेश किया गया है।
     उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर श्री धर्मेन्द्र कुमार सिह, प्र. आर विक्रम सिह, कमलेश सिह, आर. सत्यबीर सिह, आदित्य कुशवाहा, राजू साहू, व चालक आर. प्रमोद प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा ।