Translate

बुधवार, 24 जून 2020

बड़ामलहरा। डीजल-पेट्रोल मूल्य बृद्धि के विरोध में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन...राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन।

//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। डीजल पेट्रोल मूल्य बृद्धि के विरोध में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल महोदय के नाम तहसीलदार राकेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा कि, लॉकडाउन के कारण देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है।  मध्यमवर्गीय व गरीब परिवार के लोगो का जीना दूभर हो गया है। लोगो के सामने रोजी और रोजगार का संकट बना हुआ है। यह समय किसानों की जुताई बुआई है। 
ऐसे में डीजल पेट्रोल में मूल्य बृद्धि कर सरकार ने देश व प्रदेश के नागरिकों पर अत्याचार की पराकाष्ठा है। अतः सरकार मूल्य बृद्धि वापिस ले अन्यथा कॉंग्रेसियो को आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। कॉंग्रेसी मोटर साईकिल हाँथ में लेकर पैदल नगर में घूमे। उन्होंने नगर में संदेश दिया कि, सरकार द्वारा इसी तरह से डीजल और पेट्रोल में मूल्य बृद्धि की तो वाहन शो पीस वन जाऐगें व आने वाले समय मे हमें इसी प्रकार वाहन लेकर घूमना पड़ेगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के आह्वान पर ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित के साथ सुशील मोदी, वीरसिंह परमार, धनप्रसाद असाटी, राजकुमार चौहान, प्रमोद जैन, अभय जैन,सरजू राय, नन्दकिशोर शर्मा, कलन अहिरवार, बेटू मोदी, चंद्रकांत पांडे, जीवंधर जडेजा, बिहारी प्रजापति, रामहेत मिश्रा, संतोष दीक्षित , अनिल गांधी ,बिज्जू असाटी,नितिन जैन ,वीरेंद्र पांडे,मुकेश उपाध्याय, जीतेन्द्र राजपूत डॉ डीके सोनी सूरज अवस्थी शारदा अग्निहोत्री सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे ।