नौगांव(छतरपुर)। नौगाँव में बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया सहित करीब एक दर्जन से अधिक बजरंग सैनिको ने भारत के 20 जवानों की शहादत पर आज नौगाँव के नगर पालिका चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर चीन के खिलाफ नारेवाजी की बता दे की 15-16 जून की दरमियानी रात को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए हैं।
बतादे की लद्दाक के पास गलवान घाटी विवाद में ये हिंसक झड़प हुई थी इसके साथ ही रणवीर पटेरिया ने सभी भारतीयों से व व्यापारियों से चीनी प्रोडक्ट के खरीद बेंचने पर रोक लगाने के साथ चीनी समान के बहिष्कार की बात भी कही है।