//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। दिनांक 22.05.2020 को फरियादी विनोद आदिवासी पिता नर्वदा आदिवासी उम्र 30 साल निवासी मकरी कोठार का उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट किया कि इसकी पत्नी अपने बच्चे शिवशंकर को साथ लेकर दिनांक 21.05.2020 को रात 09 बजे शौच करने गई थी जो वापस नही आई रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर जांच मे लिया गया दौरान गुम इंसान जांच दिनांक 03.06.2020 को गुमशुदा अपने पति विनोद आदिवासी के साथ उपस्थित आकर एक आवेदन पत्र इस आशय का पेश किया कि घटना दिनांक 21.05.2020 को रात्रि 09 बजे यह घर से पप्पू चौबे के खेत मे अपने छोटे बच्चे शिवशंकर को साथ लेकर लैट्रिन गई थी लैट्रिन करने के वाद गांव का हनुमत आदिवासी उर्फ हनुमान गोड लडके को जान से मार देने की धमकी देकर जबरन इसे हाथ पकडकर ले जाना व सारंग से अपने साथी राजपाल राजगोड निवासी उरदना की मोटर सायकिल के बीच मे बैठाकर जबरन पन्ना ले जाना जहा पर एक कालोनी के कमरे के अंदर रखकर जान से मारने की धमकी देकर लगातार बुरा काम (बलात्कार) करने का लिखित आवेदन पत्र पेश किया आवेदन पत्र मजबून से अपराध क्र 267/20 धारा 341, 366, 368, 376, 506 भादवि का अपराध आरोपी हनुमत आदिवासी उर्फ हनुमान गोड निवासी मकरी कोठार एवं राजपाल राज गोड निवासी उरदना थाना सिहपुर जिला सतना के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् मयंक अवस्थी पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना द्वारा थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर को तत्काल आरोपियो को गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया जिसके पालन मे श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना श्री बी.के. एस परिहार एवं श्रीमान् एसडीओपी महोदय पन्ना श्री आर. एस. रावत के निर्देशन मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर निरी. डी. के. सिह द्वारा एक स्पेशल टीम गठित की गई। स्पेशल टीम प्रभारी महिला उप निरी. प्रियंका पटेल त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने टीम के साथ अलग अलग स्थानो पर लगातार दविस दी गई जो मुखबिर सूचना पर दिनांक 05.06.20 को ग्राम मकरी कोठार से आरोपी हनुमत आदिवासी उर्फ हनुमान गोड को गिरफ्तार किया गया तथा महिला को पन्ना ले जाने मे सहयोग करने वाले आरोपी राजपाल राज गोड को उसके ग्राम उरदना थाना सिहपुर जिला सतना से गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक 06.06.20 को माननीय सीजेएम न्यायालय पन्ना मे पेश किया गया है। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना द्वारा उक्त स्पेशल टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।
उक्त कार्यवाही मे निरी. डी. के . सिह थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर, महिला उप निरी.प्रियंका पटेल, सउनि. राकेश सिह बघेल, प्र. आर नाथूराम पाण्डेय, प्र. आर कमलेश सिह, आर मुकेश शर्मा, भरत पाण्डेय, आदित्य कुशवाहा, सत्यवीर सिह, महेश सिह, महिला आर. अमृता त्रिपाठी, सुप्रिया त्रिपाठी, दिब्या सिह का सराहनीय योगदान रहा।