//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। वन परीक्षेत्र रेपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत धनवारा में हरिहर प्रसाद लोधी की किराना दुकान में ड्रम के अंदर रखी प्याज में पेंगोलिन नाम का जीव पाया गया। हरिहर प्रसाद लोधी जब सुबह प्याज लेने के लिए ड्रम के पास गए तो उन्होंने जैसे ही ड्रम का ढक्कन खोला तो वह अचानक चौक गए क्योंकि ड्रम मैं निचली सतह पर प्याज रखी थी और पेंगोलिन नाम का जंतु ड्रम की निचली सतह पर था। और वह ऊपर नहीं चढ़ सका ड्रम को अंधेरे से बाहर लाया गया और आसपास के लोगों को बुलाकर देखा गया तो उन्होंने बताया कि यह पेंगोलिन नाम का जीव है।
तत्पश्चात वन परीक्षेत्र अधिकारी रेपुरा अजय कुमार मिश्रा को इसकी सूचना दी।तत्काल उन्होंने वन विभाग की टीम को पहुंचा कर साथ ही गांव वालों ने डायल हंड्रेड को भी फोन लगा दिया था।डायल हंड्रेड के पायलट सुनील दहिया एवं पुलिस आरक्षक फेरन सिंह मौके पर पहुंचे।
पेंगोलिन नाम के जीव को वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ा, पेंगोलिन के गांव में आ जाने से गांव में कुतूहल का विषय बना रहा।लोग आपस में चर्चा कर अलग-अलग प्रकार की भ्रांतियां लोगों के अंदर फैली रही।वन विभाग ने इन भ्रांतियों को गांव वालों को समझा कर शांत किया।