Translate

शनिवार, 20 जून 2020

सप्ताह-भर से धूल खा रही डायलिसिस पुनः हुई चालू...अब रविवार छोड़ सप्ताह के प्रत्येक दिन जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगी सुविधा।

//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। तकनीकी खराबी के चलते दिनांक 12 जून 2020 से डायलिसिस मशीन खराब पड़ी हुई थी जिसकी वजह से जिला अस्पताल पन्ना में डायलेसिस   नहीं हो पा रहा था। लॉक डाउन की घड़ी में जिले भर के लोगों को डायलिसिस करवाने के लिए सतना जबलपुर कटनी जाना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आर एस त्रिपाठी ने बात को गंभीरता से लिया तथा तत्काल ही तकनीशियन को बुलाकर डायलिसिस मशीन को सुधारा गया है। जो कि दिनांक 19 जून को पूरी तरह से सुधर  चुकी है आज दिनांक 20 जून से पुनः जिला अस्पताल पन्ना में मरीजों का डायलिसिस होना शुरू हो गया है। सिविल सर्जन डॉ आर एस त्रिपाठी  ने बताया कि कोरोना  बीमारी के चलते विगत 2 माह से जिला अस्पताल पन्ना में सोनोग्राफी नहीं हो पा रही है। जिसको लेकर के भी एक सोनो ग्राफी चिकित्सक से बातचीत चल रही है और शीघ्र ही सप्ताह में एक दिन जिला अस्पताल पन्ना में सोनोग्राफी की जांच शुरू की जाएगी। जिसको लेकर के पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
 बातचीत के दौरान समाजसेवी एवं पत्रकार राम बिहारी गोस्वामी को जिला अस्पताल पन्ना के सिविल सर्जन डॉ आर एस त्रिपाठी ने बताया कि पन्ना जिला अस्पताल मैं आज भी विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद बड़ी तादात में रिक्त पड़े हुए हैं जिसकी वजह से प्रत्येक चिकित्सक के ऊपर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। जिससे कई चिकित्सकों को मानसिक रूप से परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है । पन्ना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल चिकित्सकों की पदस्थापना के साथ ही जो नर्सिंग स्टाफ के पद एवं टेक्नीशियन फार्मासिस्ट के पद रिक्त पड़े हुए हैं उनको शासन स्तर पर जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा भरा जाए, ताकि जिला अस्पताल पन्ना की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर रूप दिया जा सके।