//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। डीजल – पेट्रोल मूल्यबृद्धि के विरोध में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि, सत्तासीन भाजपा सरकार ने षडयंत्र पूर्वक कमलनाथ सरकार को गिराया है।
डीजल व पेट्रोल मूल्यबृद्धि के विरोध में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर मंगलवार को नगर में काला दिवस मनाया। साइकिल पर सवार होकर प्रदर्शनकारी बसस्टैंड से चलकर, अस्पताल तिगड्डा से महाराजगंज तिगड्डा में सरकार के विरोध में नारेबाजी की। साथ कहा कि, केंद्र व प्रदेश भाजपा ने साजिश के तहत मप्र, कमलनाथ सरकार को गिराया है। पुन: बस स्टैंड पर आकर उन्होनें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कार्यक्रम स्थल पर नुक्कड सभा का आयोजन करते हुए बक्ताओं ने कहा कि, भाजपा सरकार ने प्रदेश में मंगलवार को ही अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए हैं। बता दे कि, इसी स्थल पर 48 घंटे पूर्व भाजपा सरकार ने कमलनाथ सरकार का विरोध प्रदर्शन जताकर पुतला दहन किया था। प्रदर्शनकारियों में राजकुमारसिंह टिंकू चौहान, नरेंद्र दीक्षित, इंद्रप्रताप सिंह, सुशील मोदी, जयप्रकाश डेवड़िया, धनप्रसाद असाटी, डां डीके सोनी, प्रमोद जैन, जीवंधर जडेजा, नितिन जैन, अभय जैन,पुष्पेंद्र शर्मा, रामावतार यादव, ब्रजेश असाटी, बेटू मोदी, शिशुपाल अहिरवार, काशी राजपूत सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।