//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक आमने सामने टकरा गए। घटना में चालक व खलासी सहित 4 लोग घायल हो गये। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया गया।
रिमझिम बारिश के के दौरान शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर ग्राम घिनौची के नजदीक ट्रकों में सीधी टक्कर हो गई। घटना में दोनों ट्रक के चालक व क्लिंजर घायल हो गए। बताया जाता है कि, ट्रक क्रमांक एचआर 55 यू 2081 प्लास्टिक के पाइप लेकर छतरपुर की ओर जा रहा था जबकि, ट्रक क्रमांक यूपी 41 एटी 7001 बडामलहरा की ओर आ रहा था उसी समय घिनौची के पास चौकी के पास दोनों ट्रक आपस में टकरा गए। घटना में भगवान सिंह (28), जीतू सिंह पिता बद्री सिंह जादौन (30) निवासी अछमेरा आगरा उप्र व समरथ सिंह (40), हरपाल सिंह पिता बाबूराम सिंह (42) निवासी आगरा उप्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ट्रक से बाहर निकाला।