//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। आज प्राप्त हुई कोरोना जांच रिपोर्ट के अनुसार छतरपुर में एक नया कोरोना संक्रमित मरीज प्राप्त हुआ है।
संक्रमित मरीज़ बड़ामलहरा(बूंदोर) का निवासी है एवं दिल्ली से वापस आए संक्रमित मरीज का परिजन है। जिले में अब तक कुल 56 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की संख्या 08 हो गई है।