Translate

शुक्रवार, 26 जून 2020

पन्ना। SC-ST एक्ट में दो वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार तथा हत्या का 6 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी भी हुआ गिरफ्तार...दोनों आरोपी पर था 5000 रुपए का इनाम।

//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिले के थाना अमानगंज में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी राकेश तिवारी द्वारा टीम गठित कर बांधी ग्राम के मजरा तिगैरा के पास मुखबिर की सूचना पर थाना अमानगंज के अपराध क्रमांक 292/19 धारा 341,294,323,427,34 आईपीसी 3(2)(va)3(1)(r)(s)एससी एसटी एक्ट में फरार आकाश भरभुजा पिता सुरेश कुमार भरभूजा 23 वर्ष निवासी अमानगंज जो 2 वर्षों से फरार था उस पर पुलिस अधीक्षक ने 5000 रुपए का इनाम घोषित किया था। तथा न्यायालय से फरार आरोपी डोबा उर्फ गुमान पिता छोटा निवासी रामनगर बांधी जो हत्या के प्रकरण में जो प्रकरण क्रमांक 119/15 धारा 302,307,294,323,506,34 आईपीसी में छः वर्ष से फरार था इसका न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी था। पुलिस अधीक्षक ने इस पर भी 5000 रुपए का इनाम घोषित किया था। आज मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में आरक्षक तुलसीदास का विशेष योगदान रहा है। थाना प्रभारी राकेश तिवारी, उपनिरीक्षक अंजलि सिंह राजपूत,सउनि आर एल नापित,भगवत दयाल,प्रधान आरक्षक रामनरेश तिवारी,अशोक चौरसिया,आरक्षक तुलसीदास,राजीव कुमार,महिला आरक्षक रागिनी परमार व विनिती परमार का योगदान रहा। समस्त टीम को पुलिस अधीक्षक पन्ना ने पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।