//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा जिले के राजस्व अनुविभागीय मुख्यालयों का भ्रमण कर राजस्व अधिकारियों की बैठक में शिरकत की गई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि वन अधिकार प्रकरणों का निराकरण तीन दिवस के अंदर किया जाए। प्रत्येक वन समिति द्वारा प्रतिदिन कम से कम 10 प्रकरण तैयार कर ऑनलाइन दर्ज कराएं कराएं जाए । वन अधिकार संबंधी अनुसूचित जनजाति के प्रकरण सर्वप्रथम तीन दिवस में निराकृत करने के उपरांत अनुसूचित जाति एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाए। प्रकरणों के निराकरण मे राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी पूरी शक्ति के साथ लगकर एक सप्ताह में निराकृत करने की कार्रवाई करें।
बैठक के उपरांत कलेक्टर श्री शर्मा ने शाहनगर, पवई एवं गुनौर में ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना। समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।