Translate

शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

अगर आपके घर में है 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चे...तो जानिए यह खबर...दस्तक अभियान के अंतर्गत विटामिन A की दवा का सेवन।


//राहुल जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शासन के निर्देशानुसार व्यापक स्तर पर चलाये जा रहे दस्तक अभियान का आज से आगाज हो चुका है जिसके क्रम में 17 जुलाई से 19 अगस्त तक 9 माह से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवाई का सेवन कराया जाएगा।
 जिसका आयोजन आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा में भी दस्तक अभियान के रूप में हुआ. जिस दौरान बीएमओ ललित उपाध्याय ने कार्यक्रम  की अध्यक्षता की हालांकि कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम कोई खास रूप नहीं दिया गया जो नियमबद्ध रूप से संपन्न हुआ।
जिस दौरान श्री उपाध्याय ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रत्येक क्षेत्रों में 9 माह से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा का सेवन कराया जाएगा जो मुख्य रूप से इम्यूनिटी पावर एवं रतौंधी जैसे रोगों से लड़ने में सक्षम साबित होगी अतः इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों की मदद से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को संबंधित वार्डों में दवा का सेवन कराया जाएगा।
जिस दौरान बीएमओ उपाध्याय के अलावा एएनएम मीना सिंह, गुड्डा अहिरवार, विक्रम खत्री नीतेंद्र सिंह परमार की मौजूदगी रही।

●  खबर का वीडियो यहां देखें।

●  आंगनबाड़ी केंद्र में भी दस्तक अभियान का हुआ आगाज।

परियोजना अधिकारी हेमलता ठाकुर के निर्देशन के बाद नगर बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 12 सहित अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी दस्तक अभियान का आगाज हुआ जिस दौरान प्रत्येक वार्ड वार में आने वाले 9 माह से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवाई का सेवन कराया गया जिस क्रम में वार्ड क्रमांक-12 में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवाई का सेवन कराया गया. जिस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शशिप्रभा जैन सहायिका प्रभा तिवारी ANM कौतिका सिंह बघेल की मौजूदगी रही।