हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇
(फोटो: सभार गूगल)
एजेंसी। मेटा कंपनी के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक की मंगलवार को दुनियाभर में सेवाएं ठप हो गईं। फेसबुक का Login सेशन अचानक बंद हो गया। फेसबुक अपने आप लॉग आउट हो रहा है। इसके बाद यूजर्स ने काफी परेशान दिखे। यूजर्स ने सोशल मीडिया एक्स पर फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय समयानुसार फेसबुक 8.52 मिनट पर ठप हुआ है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने Instagram के डाउन होने की शिकायत दर्ज कराई है। यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं।
हालांकि खबर लिखे जाने तक मेटा की ओर से इस पर ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है।