//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर शहर में कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आने के पश्चात अब जिले के दूरस्थ अंचल बक्सवाहा में भी कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है जिसकी जानकारी देते हुए सीएमएचओ विजय पथोरिया ने बताया कि बक्सवाहा क्षेत्र से दो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।