//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। नौगांव थाना प्रभारी के के खनेजा ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को ठगी का शिकार करके 5 गुना नोट देने का झांसा देकर उन्हें ठगी का शिकार करते थे ऐसा ही एक मामला 16 तारीख को छतरपुर निवासी अमित तिवारी ने नौगांव थाने में एक आवेदन दिया जिसमें उसने मऊ सहानिया के तीन लोग जिसमें नसरुद्दीन शाह फईम खान तथा महेंद्र रैकवार पर 20000 रुपये के बदले पांच गुना नोट देने का वादा किया था।
अमित ने आरोपियों को 20 हजार रुपये दिए लेकिन जैसे ही इन आरोपियों ने फरियादी अमित तिवारी को रुपयों से भरा बैग दिया और अमित ने जैसे ही बैग में रखे रुपए को चेक किया तो वह चिल्ड्रन बैंक के बच्चों के खेलने वाले नोट निकले जिस पर फरियादी ने आरोपियों से इस मामले में चर्चा की तो आरोपियों ने पुलिस आने का बहाना करके वहां से रफूचक्कर हो गए जिस पर फरियादी अमित तिवारी ने नौगांव थाने में आवेदन दिया जिसपर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए धुबेला के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों के घर पर थाना प्रभारी के के खनेजा ने दबिश दी तो आरोपियों के घर से एक बका और एक 315 बोर का अवैध कट्टा भी बरामद किया है जिस पर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 420 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।