Translate

सोमवार, 20 जुलाई 2020

महाराजपुर। बोरे में बंद मिली अज्ञात की सर कटी लाश,क्षेत्र में फैली सनसनी।


//रितिक सोनी//
महराजपुर(छतरपुर)। महाराजपुर थाना अंतर्गत पुतरी विकोरा के बीच में रोड के किनारे सर कटी लाश मिलने का मामला सामने आया है लाश की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
महाराजपुर थाना अंतर्गत पुतरी विकोरा रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू की लाश बोरे में बंद थी तो पुलिस ने जब बोरे को खोलकर देखा तो लाश का सर गायब था इस पर थाना प्रभारी जेड वाई खान ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना से जुड़े साक्ष्य को जुटाया पुलिस ने मर्ग कायम करके लाश को जब्त करके पीएम के लिए महाराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है पुलिस पूरे मामले में की जांच में जुटी हुई है।
इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी समीर सौरभ का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है आसपास के थानों से जानकारी जुटाई जा रही है जल्द से जल्द लाश की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है और घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों को बारीकी से खंगाला जा रहा है पूरे मामले का खुलासा जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।