Translate

गुरुवार, 6 अगस्त 2020

सिवान। रिचा रत्नम ने यूपीएससी की परीक्षा में 274वां रैंक प्राप्त कर अपने जिले को गौरवान्वित किया।

//राजीव रंजन,कुमार शर्मा//
नेटवर्क सिवान। शहर के महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजयहाता स्कूल स्थित इस विधालय की पूर्व होनहार छात्रा रिचा रत्नम ने वर्ष 2019 यूपीएससी की परीक्षा में 274वां रैंक लाकर अपने विद्यालय के साथ अपने सिवान जिले को गौरवान्वित करते हुए मान और सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।वहीं रिचा रत्नम इनकी इस कामयाबी बड़ी सफलता पर विद्यालय में एक बैठक आयोजित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उपस्थित सभी वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी शुभकामनाओं सहित बधाइयां दी।इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य वाणी कांत झा ने बताया और कहा कि छात्र छात्राओं को नियमित क्लास और बेहद अनुशासित व शिक्षकों की उच्य मार्गदर्शन में रहकर पठन-पाठन करने पर बड़ी कामयाबी व सफलता मिलती है।जहां उन्होंने ने रिचा रत्नम जैसी होनहार छात्रा से सीख लेते हुए दूसरे छात्र छात्राओं को भी यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी हैं।वहीं इस मौके पर उपस्थित सचिव सुनील दत्त शुक्ला ने बताया कि रिचा रत्नम अपने कार्य क्षेत्र में शामिल होकर इमानदारी से कार्य कर अपने देश की सेवा करें यही मेरी शुभकामनाएं और बधाइयां है रिचा रत्नम जैसी होनहार छात्रा के लिए।इस मौके पर पर विद्यालय के अध्यक्ष नंदलाल खदरिया कोषाध्यक्ष शैलेंद्र नाथ वर्मा, ओम प्रकाश सिंह एवं आचार्य विधु शेखर सिंह ,एचएन शाह ,सत्येंद्र सिंह, आशुतोष पांडे ,मंगल देव राय, हरिराम शर्मा ,अखिलेश श्रीवास्तव ,जितेंद्र इत्यादि सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।