Translate

सोमवार, 20 सितंबर 2021

भगवां। पर्युषण के अंतिम दिन निकाली गई भव्य शोभायात्रा।

 


//अक्षय जैन, विन्द्रावन विश्वकर्मा//

भगवा(छतरपुर)। बड़ामलहरा अनुविभाग के भगवा नगर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा कल सोमवार  को पर्युषण पर्व के आखिरी दिन भव्य शोभायात्रा सम्पूर्ण नगर में निकाली गई सर्वप्रथम नगर के पंचायती जैन मंदिर में सम्पूर्ण समाज के महानुभाव , महिलाएं , बच्चे, युवा  समेत जैन समाज के सम्पूर्ण महानुभाव में एकत्रित हुए उपरांत नगर में चातुर्मास कर रहे जैन संत विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री श्रेयांशसागर महाराज , क्षुललक श्री निजतम सागर महाराज के सानिध्य में नगर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए जुलूस निकाला गया जुलूस पंचायती जैन मंदिर ( पुराना बाजार ) से शुरू होकर अहिँसा तिराहा बस स्टैंड थाना रोड होते हुए नगर के अहिंसा तिराहा स्थित नया जैन मंदिर में जुलूस सम्पन्न हुआ उपरांत नया मंदिर में जैन धर्म के प्रथम  तीथनकर  आदिनाथ भगवान की पूजन अभिषेक शांतिधारा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ  उपरान्त मुनि श्री श्रेयांशसागर महाराज के मंगल प्रवचन  सम्पन्न हुए प्रवचनों में मुनि श्री ने कहा कि पर्यूषण पर्व मात्र दस दिवस के होते है पर्यूषण पर्वो में दस धर्म का  ज्ञान  महानुभाव को दिया जाता है लेकिन आज के युग के महानुभाव दस दिवस के बाद दस धर्म को जीवन में नही लाते है परंतु हकीकत ये है कि दस धर्म हमारे 7 जन्मों का कल्याण करते है आज हम सभी को इस प्रथा को बदलना पड़ेगा और जन्मों के कल्याण के लिए जीवन में अग्रणी हो पड़ेगा कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन प्रचार्य पूर्व सरपंच डॉ संतोष जैन  गोकुल चंद्र जैन  मुन्ना लाल जैन कुंवरपुर शील चंद्र जैन ( भाजपा नेता ) पवन जैन नन्ना (कांग्रेस नेता )  चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जैन गोरखपुर , मंत्री देवेंद्र जैन सिंघई , कोषध्याच महेश जैन फुटवारी , रविन्द्र जैन झंडा ,रमेश जैन फुटवारी ,  संतोष जैन , अभिषेक जैन सचिव मोहित जैन खिलौना राहुल जैन फुसकेले आशीष जैन अप्पू विमल जैन बाबा  , अरिहंत जैन , श्रेयांश जैन , पुनीत जैन शामिल रहे।