Translate

शनिवार, 28 सितंबर 2019

मासूम छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस दबोचा।

मासूम छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस दबोचा।             


//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। जिले के बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम गढ़ा में बीते रोज एक 6वी की छात्रा से अधेड़ द्वारा दुष्कर्म के प्रयास करने वाले आरोपी को बमीठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी बीते रोज गढ़ा में मोर के पंख देने के बहाने 6वी की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी प्यारे लाल पिता गिरधारीलाल अधिवासी उम्र 50 वर्ष निवासी गढ़ा को पुलिस ने अरुण शर्मा थाना प्रभारी , एएसआई बबलू सिंह, प्रधान आरक्षक कमल सिंह, राम कृपाल शर्मा, राम कृपाल वर्मा ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।