Translate

सोमवार, 20 सितंबर 2021

घुवारा। विद्यार्थियों की प्रवेश शुल्क जमा कराकर दिलाया प्रवेश।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में वरिष्ठ समाजसेवी श्री निर्मल कुमार जी जैन के द्वारा संस्था में अध्ययनरत ऐसे छात्रों की शुल्क जमा कराई गई जिनके पास शुल्क जमा करने हेतु पैसे नहीं थे । श्री जैन द्वारा 4000₹ की राशि विद्यार्थियों की प्रवेश शुल्क विद्यालय को प्रदान की गयी ।

संस्था के शिक्षक श्री जी. सिंह चन्देल द्वारा श्री निर्मल जैन का सम्मान किया गया ।

आपको बता दें यह वही निर्मल जैन हैं जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लोकडाउन में गरीब,दिव्यांग,असहाय लोगों को राशन सामग्री प्रदान की थी साथ ही कन्याओं के विवाह के समय उनके परिजनों का सहयोग राशन,तेल,शक्कर आदि प्रदान कर किया था । तथा जिन्होनें रक्षाबन्धन के त्यौहार पर स्वयम् घोषणा की थी कि जिन बहिनों के भाई नहीं है उन बहिनों की राखी के लिए निर्मल जैन की कलाई खाली है। 

निर्मल जैन ने विद्यार्थियों से निवेदन किया कि आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और देश के अच्छे नागरिक बनें,अपने माता-पिता-गुरुजनों के साथ अपने नगर का भी गौरव बढ़ाएं आप सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।