नेटवर्क छतरपुर। भारत की अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने और इससे एनसीसी कैडिटों को रुबरु कराने के लिए भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में 30 सितम्बर से 30 अक्टूबर तक एक भारत श्रेष्ठ भारत ईबीएसई फोर सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा।जिसमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ डायरेक्टेरेट एनसीसी की मेजबानी महाराष्ट्र कर रहा है।वहीं इस कार्यक्रम को सागर ग्रुप एनसीसी के तत्वाधान में 25 एम पी बटालियन एनसीसी छतरपुर द्वारा कोविड के चलते ऑनलाइन वेबिनार के जरिए सम्पन्न कराया जाएगा।इसमें सागर ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर एस एस बख्शी,25 एम पी बटालियन एनसीसी के सीओ कर्नल एच सी पाण्डेय,सागर ग्रुप से लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप नायर,ट्रेनिंग ऑफिसर तथा डिप्टी ग्रुप कमांडर श्री कृष्णा अहम भूमिका निभा रहे हैं।इस कार्यक्रम में सागर ग्रुप के 100 एस डब्ल्यू व एसडी एनसीसी कैडिट भाग लेंगे ।यह कार्यक्रम कैडिटों के लिए भारत की सांस्कृतिक विरासत,विविधता को गहराई से जानने और समझने,भाषा का आदान-प्रदान कर एक-दूसरे से मेल-जोल करने का उत्तम अवसर है।कार्यक्रम के अंतर्गत कैडिटों को भारत देश एवं विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत,भोजन,भाषा इत्यादि के बारे में भलीभांति अवगत कराया जाएगा ।
Translate
बुधवार, 23 सितंबर 2020
